रमजान के महीने को लेकर यूएई के फेडरल अथॉरिटी फॉर गवर्नमेंट ह्यूमन रिसोर्स ने काम के घंटे की घोषणा करी है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को यूएई के फेडरल अथॉरिटी फॉर गवर्नमेंट ह्यूमन रिसोर्स ने रमजान के पवित्र महीने के दौरान मंत्रालय और संघीय सरकारी संस्थाओं के लिए काम के घंटे के रूप में 9 बजे से 2 बजे की करी है लेकिन यूएई के मानव संसाधन और अमीरात मंत्रालय ने इस साल निजी क्षेत्र के लिए काम के घंटे की घोषणा नहीं की है।
الهيئة الاتحادية للموارد البشرية الحكومية: دوام #الحكومة الاتحادية في #رمضان من 9 صباحاً إلى 2 ظهراً باستثناء من تقتضي طبيعة عملهم خلاف ذلك. pic.twitter.com/vUZIp6DUBt
— FAHR (@FAHR_UAE) April 8, 2021
वहीं प्रचलित कानूनों के अनुसार, पवित्र महीने के दौरान काम के घंटे दो घंटे कम किए जाने हैं। इस वजह से रमजान के महीने में काम के घंटे कम करा दिए गए हैं।
यूएई सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, देश का श्रम कानून निजी क्षेत्र के लिए सामान्य कामकाजी घंटों को प्रति दिन आठ घंटे (या प्रति सप्ताह 48 घंटे) के रूप में पहचानता है। वहीं सरकारी वेबसाइट के अनुसार, रमजान के पवित्र महीने में सामान्य कामकाजी घंटे दो घंटे कम हो जाते हैं।
खगोलीय गणना के अनुसार, रमजान मंगलवार 13 अप्रैल से शुरू हो रहा है। यह ईद अल फित्र के गुरुवार, 13 मई को पड़ने की संभावना है।